Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फनी कविता : यजमान कंजूस‌

हमें फॉलो करें फनी कविता : यजमान कंजूस‌
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

बरफी ठूंस-ठूंस कर खाई।
सात बार रबड़ी मंगवाई।
एक भगोना पिया रायता।
बीस पुड़ी का लिया जयका।

चार भटों का भरता खाया।
दो पत्तल चांवल मंगवाया।
जल पीने पर आई डकार।
छुआ पेट को बारंबार।

बोले नहीं पिलाया जूस।
यह यजमान बहुत कंजूस।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi