Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फनी बाल कविता : मीठी रोटी...

हमें फॉलो करें फनी बाल कविता : मीठी रोटी...
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

रोटी सिंकी तवे पर एक। 
चांदी जैसी सुर्ख सफेद। 


 
मां ने इसे बनाया है। 
ममता प्यार मिलाया है। 
 
जो भी इसको खाएगा। 
भीमसेन बन जाएगा। 
 
विजय सदा उसकी होगी। 
कभी पराजय न होगी। 
 
स्वादभरी मीठी-मीठी,
मां के हाथों की रोटी। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi