Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाल कविता : कहा शेर ने...

हमें फॉलो करें बाल कविता : कहा शेर ने...
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

मैंने कहा शेर से भैया,
मेरे घर पर आओ।


 
अतिथि बनो मेरे प्रिय भैया,
मुझे धन्य कर जाओ।
 
कहा शेर ने इन बातों में,
समय मत करो जाया।
जंगल का पशु मानव के संग,
कहां कभी रह पाया।
 
आम आदमी सिगरेट पीता,
तम्बाकू खाता है।
जंगल के हम जीवों को यह,
भला कहां भाता है।
 
न हम कभी चरस पीते हैं,
न अफीम ही खाते।
इंसानों के योग्य कहीं हम,
अपने को न पाते।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi