Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेताल पच्चीसी की रोचक कहानियां : सोलहवीं कहानी

सबसे बड़ा काम किसका?

हमें फॉलो करें वेताल पच्चीसी की रोचक कहानियां : सोलहवीं कहानी
हिमाचल पर्वत पर गंधर्वों का एक नगर था, जिसमें जीमूतकेतु नामक राजा राज्य करता था। उसके यहां एक लड़का था, जिसका नाम जीमूतवाहन था

बाप-बेटे दोनों भले थे। धर्म-कर्म मे लगे रहते थे। इससे प्रजा के लोग बहुत स्वच्छंद हो गए और एक दिन उन्होंने राजा के महल को घेर लिया।

राजकुमार जीमूतवाहन ने क्या किया...


webdunia
FILE


राजकुमार ने यह देखा तो पिता से कहा कि आप चिंता न करें। मैं सबको मार भगाऊंगा।
राजा बोला, 'नहीं, ऐसा मत करो। युधिष्ठिर भी महाभारत करके पछताए थे।'

इसके बाद राजा अपने गोत्र के लोगों को राज्य सौंप राजकुमार के साथ मलयाचल पर जाकर मढ़ी बना कर रहने लगा। वहां जीमूतवाहन की एक ऋषि के बेटे से दोस्ती हो गई।

दोनों गए भवानी मंदिर...


webdunia
FILE


एक दिन दोनों पर्वत पर भवानी के मंदिर में गए तो दैवयोग से उन्हें मलयकेतु राजा की पुत्री मिली।

दोनों एक-दूसरे पर मोहित हो गए। जब कन्या के पिता को मालूम हुआ तो उसने अपनी बेटी उसे ब्याह दी।

सफेद ढ़ेर पर क्या था...


webdunia
FILE

एक दिन की बात है कि जीमूतवाहन को पहाड़ पर एक सफेद ढे़र दिखाई दिया।
पूछा तो मालूम हुआ कि पाताल से बहुत-से नाग आते हैं, जिन्हें गरुड़ खा लेता है। यह ढे़र उन्हीं की हड्डियों का है। उसे देखकर जीमूतवाहन आगे बढ़ गया।

कुछ दूर जाने पर उसे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। पास गया तो देखा कि एक बुढ़िया रो रही है।

जीमूतवाहन क्यों गया शंखचूड की जगह...


webdunia
FILE


कारण पूछा तो उसने बताया कि आज उसके बेटे शंखचूड़ नाग की बारी है। उसे गरुड़ आकर खा जाएगा।
जीमूतवाहन ने कहा, 'मां, तुम चिंता न करो, मैं उसकी जगह चला जाऊंगा।'
बुढ़िया ने बहुत समझाया, पर वह न माना।

राजकुमारी क्यों हुई मूर्च्छित....


webdunia
FILE

इसके बाद गरुड़ आया और उसे चोंच में पकड़ कर उड़ा ले गया। संयोग से राजकुमार का बाजूबंद गिर पड़ा, जिस पर राजा का नाम खुदा था। उस पर खून लगा था।

राजकुमारी ने उसे देखा। वह मूर्च्छित हो गई।
होश आने पर उसने राजा और रानी को सब हाल सुनाया।

शंखचूड़ ने क्या किया....


webdunia
FILE


वे बड़े दुखी हुए और जीमूतवाहन को खोजने निकले। तभी उन्हें शंखचूड़ मिला। उसने गरुड़ को पुकार कर कहा, 'हे गरुड़! तू इसे छोड़ दे। बारी तो मेरी थी।'
गरुड़ ने राजकुमार से पूछा, 'तू अपनी जान क्यों दे रहा है?' उसने कहा, 'उत्तम पुरुष को हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए।'

यह सुनकर गरुड़ बहुत खुश हुआ, उसने राजकुमार से वर मांगने को कहा। जीमूतवाहन ने अनुरोध किया कि सभी सांपों को जिंदा कर दो। गरुड़ ने ऐसा ही किया। फिर उसने कहा, 'तुझे अपना राज्य भी मिल जाएगा।'

नगर लौटे राजा को फिर मिली गद्दी...


webdunia
FILE


इसके बाद वे लोग अपने नगर को लौट आए। लोगों ने राजा को फिर गद्दी पर बिठा दिया।
इतना कहकर वेताल बोला, 'हे राजन् यह बताओ, इसमें सबसे बड़ा काम किसने किया?'

वेताल ने किया सवाल - सबसे बड़ा काम किसका?


webdunia
FILE

राजा ने कहा 'शंखचूड़ ने?' वेताल ने पूछा, 'कैसे?'
राजा बोला, 'जीमूतवाहन जाति का क्षत्री था। प्राण देने का उसे अभ्यास था। लेकिन बड़ा काम तो शंखचूड़ ने किया, जो अभ्यास न होते हुए भी जीमूतवाहन को बचाने के लिए अपनी जान देने को तैयार हो गया।'

इतना सुनकर वेताल फिर पेड़ पर जा लटका। राजा उसे लाया तो उसने फिर एक सत्रहवीं कहानी सुनाई।

(समाप्त)








हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi