Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी, मृतक किसानों के परिवारों से करेंगे मुलाकात

हमें फॉलो करें लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी, मृतक किसानों के परिवारों से करेंगे मुलाकात
, मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (20:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को उत्‍तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जाएंगे। राहुल गांधी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार से मुलाकात करेंगे। 
रविवार को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। किसानों की मौत के बाद लखीमपुर खीरी जा रहीं राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया था और हिरासत में ले लिया था।
इस बीच योगी सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी बनाने का ऐलान किया। कल न्यायिक जांच समिति का ऐलान किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रातोरात बदली किस्मत, कबाड़ ATM से निकले लाखों रुपए