Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुधवार के दिन माता दुर्गा के मंदिर जाकर करें ये 5 कार्य, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

हमें फॉलो करें बुधवार के दिन माता दुर्गा के मंदिर जाकर करें ये 5 कार्य, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

अनिरुद्ध जोशी

लाल किताब के अनुसार बुधवार का दिन माता दुर्गा का दिन माना जाता है। पुराणों अनुसार बुध ग्रह का वाहन सिंह है और इनकी तुलना शक्ति से की गई है। जिस प्रकार भक्तों का दुख: हरने हेतु भगवती दुर्गा सिंह पर सवार होकर विचरण करती रहती हैं उसी प्रकार बुध भी अपने वाहन सिंह पर सवार होकर सृष्टि में विचरण करते रहते हैं।
 
 
1. लाल किताब के अनुसार मां दुर्गा माता के मंदिर में रोज या बुधवार को नग्न पैर जाएं, इससे माता प्रसन्न होंगी।
 
2. बुधवार के दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तसती का पाठ करें। 
 
3. बुधवार के दिन माता का मं‍त्र ॐ दुर्ग दुर्गाय नम: का जाप करें।
 
4. बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर में जाएं और उन्हें हरे रंग की चूड़ियां चढ़ाएं या 9 कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांटें। अपने साथ हरा रुमाल जरूर रखें।
 
5. सभी तरह के कष्ट से बचने के लिए शक्ति की ही उपासना की जाती है। लाल किताब अनुसार दुर्गा की भक्ति करने से बुध ग्रह से उत्पन्न सभी तरह के दोष मिट जाते हैं। खराब बुध अच्छा फल देने लगता है। खराब बुध से नौकरी और व्यापार में नुकसान होने लगता है। अत: बुधवार को माता को पंचफल अर्पित करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 मई 2021 : आपका जन्मदिन