Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में प्रवास पर रहेगी नैनो

हमें फॉलो करें अमेरिका में प्रवास पर रहेगी नैनो
डेट्रायट , शुक्रवार, 15 जनवरी 2010 (17:08 IST)
FILE
टाटा की लखटकिया कार नैनो एक साल के लिए अमेरिका में प्रवास पर रहेगी और इस दौरान वह देशभर में यात्रा कर लोगों की उत्सुकता शांत करेगी।

टाटा नैनो के टॉप मॉडल को अमेरिका में पहली बार डेट्रायट साइंस सेंटर में प्रदर्शित किया गया। टाटा टेक्नोलाजीज के मुख्य विपणन अधिकारी केविन नोए ने बताया कि 18 फरवरी को नैनो को न्यूयॉर्क के कूपर हेविट नेशनल डिजाइन म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा।

शैंपेन गोल्ड नैनो के अलावा येलो नैनो भी भारत से अमेरिका लाई जाएगी। अमेरिका में एक वर्ष प्रवास के दौरान नैनो को करीब नौ-दस समारोहों में प्रदर्शित करने की योजना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi