Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर मांग से सोना, चांदी में गिरावट

हमें फॉलो करें कमजोर मांग से सोना, चांदी में गिरावट
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 सितम्बर 2013 (18:11 IST)
FILE
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

सोने के भाव 340 रुपए की गिरावट के साथ 30200 रुपए प्रति दस ग्राम और आभूषण निर्माताओं व सिक्का वालों की मांग में कमी के चलते चांदी के भाव 540 रुपए की हानि के साथ 48455 रुपए प्रति किलो रह गए।

बाजार सूत्रों के अनुसार, पितृपक्ष में हिन्दू धर्म में ताजा खरीदारी को अशुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का असर बाजार धारणा पर पड़ा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.13 प्रतिशत गिरकर 1322.10 डॉलर और चांदी के भाव 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21.64 डॉलर प्रति औंस रह गए।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 340 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30200 रुपए और 30000 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्व स्तर 25000 रुपए प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए।

चांदी तैयार के भाव 540 रुपए टूटकर 48455 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 540 रुपए की गिरावट के साथ 48355 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव 1000 रुपए की हानि के साथ 8400 से 8500 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi