Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टाटा स्टील को मिला फ्रांस की कंपनी से रेल ठेका

हमें फॉलो करें टाटा स्टील को मिला फ्रांस की कंपनी से रेल ठेका
लंदन , बुधवार, 8 जनवरी 2014 (19:09 IST)
FILE
लंदन। भारतीय कंपनी टाटा स्टील ने फ्रांस की रेल कंपनी से 2,00,000 टन से अधिक मजबूत किस्म के रेल की आपूर्ति के लिए दो साल का ठेका हासिल किया है

टाटा स्टील इस दौरान फ्रांस की राष्ट्रीय रेल कंपनी एसएनसीएफ की रेल की अधिकांश आवश्यकता की आपूर्ति करेगी। ये रेल टाटा स्टील की ब्रिटेन की इकाई की हयांज रोलिंग मिल से भेजे जाएंगे।

टाटा स्टील के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी हेनरिक एडम ने कहा, हमने एसएनसीएफ की जरूरत के मुताबिक 108 मीटर लंबे रेल के उत्पादन के लिए हयांज में काफी निवेश किया है, इसका मतलब है कि हम 108 मीटर लंबाई की मजबूत रेल लाइन का उत्पादन करने में सक्षम हैं जो जल्दी नहीं घिसते।

हेनरिक ने कहा, हमारे यूरोपीय ग्राहकों के ये यह प्रमुख जरूरत है। कंपनी ने 2011 में इस संयंत्र में 3.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया था, उसके बाद ही वह यह आर्डर हासिल कर पाई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi