Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नैनो को ‘कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड’

हमें फॉलो करें नैनो को ‘कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड’
मुंबई , शनिवार, 16 जनवरी 2010 (22:27 IST)
FILE
टाटा समूह की छोटी कार नैनो को ऑटोकार इंडिया 2010 का कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है।

टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि यह हमारी उस पूरी टीम का सम्मान है, जिसने इस कार को बनाने पर काम किया। अब हमारे सामने उम्मीदों को पूरा करने की चुनौती है। विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार दिया गया। इनमें बेस्ट वैल्यू ॉर मनी कार, सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और स्टाइलिंग, साल का सर्वश्रेष्ठ संस्करण, कार एड ऑफ द ईयर, साल के विनिर्माता आदि शामिल हैं।

बजाज पल्सर 135 एलएस को बाइक ऑफ द ईयर, नई मर्सिडीज ई-क्लास को साल की सर्वश्रेष्ठ लग्जरी कार, टोयोटा फार्च्यूनर को लग्जरी एसयूवी ऑफ द ईयर, फिएट ग्रैंडे पुंटो को सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और स्टाइल, टाटा इंडिगो मान्जा को बेस्ट वैल्यू फॉर मनी तथा मारुति सुजूकी इंडिया को मैन्युफैक्चरर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi