Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फोर्टिस 50 करोड़ डॉलर खर्च करेगी

हमें फॉलो करें फोर्टिस 50 करोड़ डॉलर खर्च करेगी
नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 13 नवंबर 2008 (16:41 IST)
फोर्टिस ेल्थकेयर ने अधिग्रहण के लिए 50 करोड़ डॉलर की राशि निर्धारित की है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने बताया फोर्टिस जल्द ही एक और अस्पताल को अपनी सूची में शामिल करेगी।

फोर्टिस हेल्थकेयर के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक शिविंदरसिंह ने बताया समूह ने 50 करोड़ डॉलर की निधि निर्धारित की है, जिसे मुख्य तौर पर अधिग्रहण पर खर्च किया जाएगा। इससे पहले फोर्टिस ने कहा था कि वह 100-200 बिस्तरों की क्षमता वाले एक अस्पताल का अधिग्रहण करेगी।

सिंह ने बताया हम एक और अस्पताल का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत के अग्रिम चरण में है। कंपनी इसकी घोषणा इस साल दिसंबर मध्य में करेगी।

सौदे के आकार के बारे में उन्होंने कहा कि हम 50-70 लाख रुपए प्रति बिस्तर के मूल्य पर विचार कर रहे हैं। अधिग्रहण के लिए वित्तपोषण पर सिंह ने कहा कि यह ऋण एवं आंतरिक संसाधनों के जरिए पूरा किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi