Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइरस मिस्त्री ने लगाया 22 करोड़ के धोखाधड़ी सौदे का आरोप

हमें फॉलो करें साइरस मिस्त्री ने लगाया 22 करोड़ के धोखाधड़ी सौदे का आरोप
मुंबई , बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (23:11 IST)
मुंबई। टाटा समूह के विमानन क्षेत्र में एयर एशिया के साथ संयुक्त उद्यम को लेकर नैतिक रूप से चिंता जताते हुए निष्कासित किए गए टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री ने आरोप लगाया कि फोरेंसिक जांच से 22 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले सौदों का खुलासा हुआ। इसमें भारत और सिंगापुर में ऐसे पक्ष जुड़े थे जो वास्तव में हैं ही नहीं।
चेयरमैन पद से हटाए  जाने के एक दिन बाद टाटा संस के निदेशक मंडल को लिखे पत्र में मिस्त्री ने कहा, बोर्ड सदस्य और न्यासी भी इससे अवगत हैं कि एयर एशिया के मामले में कुछ सौदों के साथ संगठन के भीतर संस्कृति को लेकर नैतिक रूप से चिंता जताई  गई  थी।
 
उन्होंने कहा, हाल में एक फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि 22 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले सौदे हुए जिसमें भारत और सिंगापुर में ऐसे पक्ष जुड़े थे जो वास्तव में हैं ही नहीं। मिस्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यकारी ट्रस्टी वेंकटारमण ने इन सौदों को महत्वपूर्ण नहीं माना और आगे के अध्ययन पर जोर नहीं दिया। वह एयर एशिया के निदेशक मंडल में हैं और कंपनी में शेयरधारक भी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सेक्स सीडी मामला: 3 नवंबर को होगा संदीप कुमार की जमानत पर फैसला