Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फोर्ब्स की सूची में 11 भारतीय अमेरिकी निवेशक

हमें फॉलो करें फोर्ब्स की सूची में 11 भारतीय अमेरिकी निवेशक
न्यूयॉर्क। फोर्ब्स पत्रिका की 100 सर्वश्रेष्ठ जादुई ताकत वाले उद्यम पूंजी निवेशकों की सूची में 11 प्रभावशाली भारतीय अमेरिकी निवेशक शामिल हैं, जो भविष्य की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों पर शुरुआत में ही बड़ा दांव लगा रहे हैं और अपने निवेशकों के लिए बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं।

फोर्ब्स 2015 मिडास सूची में विश्व के 100 सबसे तेज-तर्रार प्रौद्योगिकी निवेशकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जिम गेज लगातार दूसरे साथ शीर्ष स्थान पर बने रहे और वे इकलौते निवेशक थे जिन्होंने मोबाइल संदेश कंपनी व्हाट्सऐप में संस्थागत निवेश किया था। उल्लेखनीय है कि फेसबुक द्वारा संदेश सेवा के 22 अरब डॉलर में अधिग्रहण के सौदे से सीकोइया को तीन अरब डॉलर से अधिक राशि मिली थी।

इस सूची में शीर्ष भारतीय अमेरिकी उद्यम-पूंजी निवेशक हैं 49 वर्षीय अनील भूसरी जो वर्कडे के मुख्य कार्यकारी और सहसंस्थापक हैं, जो क्लाउड आधारित वित्तीय एवं मानव संसाधन सॉफ्टवेयर कंपनी है।

स्टैनफोर्ड प्रबंधन संस्थान से स्नातक भूसरी इस सूची में 17वें स्थान पर हैं और उनका निवल मूल्य 1.22 अरब डॉलर है। इस सूची में 24वें स्थान पर सलिल देशपांडे हैं, जो बेन कैपिटल वेंचर्स के संस्थापक हैं। नार्वेस्ट वेंचर भागीदारों के वरिष्ठ प्रबंधन भागीदार प्रोमोद हक 26 में स्थान पर रहे।

इनके अलावा जिन भारतीय-अमेरिकियों ने इस सूची में जगह बनाई है उनमें ग्रेलॉक के भागीदारी अशमी चंदना, ऐक्सेल के भागीदार समीर गांधी, विंग वेंचर पार्टनर्स के संस्थापक भागीदार गौरव गर्ग, मेफील्ड फंड के नवीन चड्ढा, इन्साइट वेंचर पार्टनर्स देवेन पारेख आदि शामिल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi