Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमजोर पड़ी मांग, गिरे सोने-चांदी के दाम...

हमें फॉलो करें कमजोर पड़ी मांग, गिरे सोने-चांदी के दाम...
नई दिल्ली , गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (17:47 IST)
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण  राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 20 रुपए की गिरावट के साथ  26,780 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गए।
 
चांदी के भाव भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 36,200 रुपए प्रति किग्रा रहे जिसका कारण  औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान का होना था।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू शादी-विवाह का मौसम भी कारोबारी धारणा में तेजी नहीं ला पाया तथा  आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग देखने को मिली। डॉलर के मजबूत होने से  भी सर्राफा मांग कमजोर हो गई।
 
घरेलू बाजार में कीमतों की दिशा निर्धारित करने वाले बाजार सिंगापुर में सोने का भाव गिरावट के  साथ 1,181.55 डॉलर प्रति औंस रह गया।
 
दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 20 .20 रुपए की गिरावट के साथ  क्रमश: 26,780 रुपए और 26,580 रुपए प्रति 10 ग्राम बंद हुए जबकि गिन्नी के भाव  23,800 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्व स्तर पर स्थिर बने रहे।
 
चांदी तैयार के भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ 36,200 रुपए प्रति किग्रा रह गए जबकि  साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 110 रुपए की गिरावट के साथ 35,760 रुपए प्रति किग्रा बंद हुए,  हालांकि चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 60,000 रुपए और बिकवाल 61,000 रुपए प्रति सैकड़ा  पर अपरिवर्तित बंद हुए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi