Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने में गिरावट, चांदी में सुधार

हमें फॉलो करें सोने में गिरावट, चांदी में सुधार
, शनिवार, 21 जनवरी 2017 (16:48 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में नरमी के बावजूद सोने के भाव स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55 रुपए गिरकर 29,575 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माता कंपनियों की उठान बढ़ने के चांदी में 100 रुपए का सुधर हुआ और यह 41,700 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
बाजार सूत्रों कहा कि आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की सोने की मांग में नरमी रही पर विदेशों में मजबूती के समचार से इसकी गिरावट कुछ सीमित रही। सिंगापुर में सोना 0.46 प्रतिशत सुधर गया। चांदी 0.38 प्रतिशत चढकर 17.06 प्रति औंस रही।
 
दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 55-55 रपए घट कर क्रमश: 29,575 रुपए और 29,425 रुपए  प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। गिन्नी 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 100 रुपए सुधर कर 41,700 रुपए प्रति किलो बंद हुए जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 25 रुपए टूटकर 41425 रुपए किलो बंद हुए। चांदी सिक्का, लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा के भाव पर स्थिर रहा।   (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खेल नहीं खेलेंगे, परिणाम देंगे : डोनाल्ड ट्रंप