Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना और चांदी में गिरावट

हमें फॉलो करें सोना और चांदी में गिरावट
नई दिल्ली , गुरुवार, 2 जुलाई 2015 (18:19 IST)
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और  दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 210 रुपए की गिरावट के साथ 26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ  गया, जो 3 माह का न्यूनतम स्तर है।
 
वैश्विक बाजारों की स्थिति के साथ-साथ आभूषण विक्रेताओं की सुस्त लिवाली के कारण भी सोना दबाव  में रहा। चांदी भी 300 रुपए मंदी हो 36,750 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के आंकड़े के आगे सुधार के संकेत प्रदर्शित करने के अनुमान  से वहां ब्याज दर बढ़ने की संभावना से विदेशों में सोने की कीमतों में कमजोरी का रुख रहा। उसका  असर घरेलू बाजार पर दिखा।
 
सिंगापुर में सोना 0.5 प्रतिशत टूटकर 1,162.84 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह 19 मार्च के बाद का  निम्नतम स्तर है। चांदी भी 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
इसके अतिरिक्त घरेलू शेयर बाजार की ओर धन का प्रवाह मुड़ने से भी सर्राफा बाजार में निवेश की धारणा  कमजोर रही।
 
घरेलू मोर्चे पर राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 210-210 रुपए  की हानि के साथ क्रमश: 26,500 रुपए और 26,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। पिछले 2 सत्रों में  सोने का भाव 240 रुपए गिरा था। हालांकि गिन्नी की कीमत 23,300 रुपए प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर  पर स्थिर बने रहे।
 
सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 300 रुपए की गिरावट के साथ 35,750 रुपए प्रति किग्रा रह  गई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 380 रुपए की गिरावट के साथ 35,180 रुपए प्रति  किग्रा रह गई।
 
चांदी सिक्कों के भाव कुछ दबाव में रहे और इसकी कीमत 1,000 रुपए की गिरावट के साथ लिवाल  53,000 रुपए और बिकवाल 54,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi