Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिरावट से उबरा सोना, चांदी की चमक बढ़ी

हमें फॉलो करें गिरावट से उबरा सोना, चांदी की चमक बढ़ी
, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (17:50 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रही तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर खुदरा मांग बढ़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2 दिन की गिरावट से उबरता हुआ 75 रुपए चमककर 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी भी 200 चढ़कर 43,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.33 डॉलर की तेजी के साथ 1,235.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.6 डॉलर उछलकर 1,236.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई गिरावट से सोने की कीमतों को बल मिला है। इसके अलावा वैवाहिक मांग के जोर पकड़ने से भी पीली धातु गिरावट से उबरी है। सोने की कीमतों में इससे पहले लगातार 2 दिन गिरावट रही थी जबकि चांदी के दाम बुधवार को भी बढ़े थे। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की तेजी के साथ 17.96 डॉलर प्रति औंस बिकी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'इसरो' ने भारतीयों को किया गौरवान्वित : चीनी अखबार