Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 140 रुपए लुढ़का, चांदी 46,200 पर

हमें फॉलो करें सोना 140 रुपए लुढ़का, चांदी 46,200 पर
, बुधवार, 27 जुलाई 2016 (17:50 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए गिरकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 46,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.45 डॉलर गिरकर 1,319.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 1.7 डॉलर टूटकर 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत हो जाने से कीमती धातुओं में नरमी देखी गई है। बैंक ऑफ जापान द्वारा मौद्रिक नीतियों में बदलाव की संभावना के कारण येन के मुकाबले डॉलर बुधवार को 1 प्रतिशत मजबूत हो गया।
 
हालांकि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की जारी नीतिगत बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने की संभावना ने कीमती धातुओं को समर्थन भी दिया। फेड रिजर्व इस संबंध में बुधवार को निर्णय की घोषणा करने वाला है।
 
इस दौरान लंदन में चांदी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 19.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
सोना स्टैंडर्ड 140 रुपए कमजोर होकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के बाद 30,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी 23,800 रुपए पर स्थिर रही।
 
चांदी हाजिर 46,200 रुपए प्रति किलोग्राम के पिछले स्तर पर ही टिकी रही। चांदी वायदा 245 रुपए लुढ़ककर 46,220 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार रुपए एवं 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
 
कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव गिरने से स्थानीय बाजार में भी इनमें गिरावट रही है। आने वाले समय में इनके भाव वैश्विक परिदृश्य और स्थानीय मांग के अनुरूप तय होंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फॉर्मूला वन के मुख्य कार्यकारी बर्नी एस्लेस्टोन की सास का अपहरण