Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 355 रुपए गिरा, चांदी 300 रुपए चमकी

हमें फॉलो करें सोना 355 रुपए गिरा, चांदी 300 रुपए चमकी
नई दिल्ली , सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (17:17 IST)
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 355 रुपए गिरकर 30,415 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 300 रुपए चमककर 42,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.10 डॉलर टूटकर 1,266.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 1.5 डॉलर लुढ़ककर 1,266.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव रहा है। उन्होंने कहा कि निवेशक ब्याज दर बढ़ोतरी के समय के बारे में संकेत मिलने की आशा देख रहे हैं और इसी कारण वे सावधानी बरत रहे हैं। इस बीच लंदन में चांदी मामूली 0.12 डॉलर बढ़कर 17.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साइरस मिस्त्री को हटाया, रतन टाटा बने टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन