Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोना 125 रुपए गिरा, चांदी 100 रुपए लुढ़की

हमें फॉलो करें सोना 125 रुपए गिरा, चांदी 100 रुपए लुढ़की
, मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (18:24 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय मांग में गिरावट से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए लुढ़ककर 31050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 100 रुपए फिसलकर 45200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 
       
लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सोना हाजिर एक डॉलर की मामूली गिरावट के साथ 1328.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.7 डॉलर चढ़कर 1333.3 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी के उस बयान से सोने को बल मिला है, जिसमें संकेत दिया गया है कि 20 और 21 सितंबर में होने वाली फेड की बैठक में  ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। 
 
फेड के बोर्ड के गवर्नर लायेल ब्रेनार्ड ने संकेत दिया है कि अगले सप्ताह होने वाली बैठक में ब्याज दरें अपरिवर्तित रह सकती हैं। लंदन में चांदी हाजिर 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमेडियन कपिल शर्मा की नई मुसीबत...