Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती

हमें फॉलो करें सोना लुढ़का, चांदी भी हुई सस्ती
, गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (16:44 IST)
नई दिल्ली। ब्याज दर बढ़ाने के अमेरिका फेडरल रिजर्व के फैसले के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर  पर दोनों कीमती धातुओं में हुई गिरावट का असर गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी देखा  गया, जहां गुरुवार को सोना फिसलकर 10 माह के निचले स्तर 28,250 रुपए प्रति 10 ग्राम  पर आ गया, वहीं औद्योगिक मांग में आई कमी से चांदी भी 450 रुपए लुढ़ककर 4,09,500  रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 4.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,137.70  डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 24.30 डॉलर का तेज गोता लगाता हुआ 1,139.40 डॉलर प्रति 10 औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के फेडरल रिजर्व की गुरुवार को हुई बैठक में ब्याज दर में 25 आधार अंकों  की बढ़ोतरी की घोषणा के साथ ही डॉलर अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। डॉलर में आई इस अप्रत्याशित तेजी से पीली धातु की चमक बढ़  गई है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर भी 0.26 डॉलर लुढ़ककर 16.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धार्मिक आधार पर दाढ़ी नहीं रख सकते वायुसेनाकर्मी : सुप्रीम कोर्ट