Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 150 रुपए और चांदी 200 रुपए मजबूत

हमें फॉलो करें सोना 150 रुपए और चांदी 200 रुपए मजबूत
नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (18:27 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए मजबूत होकर 30,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए चमककर 46,700 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 1.25 डॉलर लुढ़ककर 1,332.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, हालांकि अमेरिकी सोना वायदा 0.70 डॉलर मजबूत होकर 1,332.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक शेयर बाजारों में लौटी तेजी तथा मजबूत डॉलर ने कीमती धातुओं पर नकारात्मक असर किया है। शुक्रवार को कारोबार में एशियाई बाजारों के शेयर पिछले 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। 
 
इसने दोनों कीमती धातुओं पर दबाव डाला। इसके अलावा येन के मुकाबले डॉलर के मजबूत होकर पिछले 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से भी इन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इस बीच लंदन में चांदी 0.10 डॉलर टूटकर 20.19 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एच 1 बी वीजा अब उतना महत्वपूर्ण नहीं है : नास्कॉम