Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिर गिरा सोना

हमें फॉलो करें फिर गिरा सोना
नई दिल्ली , शुक्रवार, 31 जुलाई 2015 (17:36 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी यह लगातार दूसरे दिन गिरता हुआ 40 रुपए लुढ़ककर 4 साल के निचले स्तर 25,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 50 रुपए फिसलकर 34,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
पिछले सप्ताह भी 24 जुलाई को सोना स्टैंडर्ड 25,050 रुपए प्रति 10 ग्राम तक उतरा था, जो 6 अगस्त के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी का पौने 5 साल का निचला स्तर 33,950 रुपए प्रति किलोग्राम भी 24 जुलाई को ही रहा था।
 
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर लगभग 6 प्रतिशत गिरकर 1081 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो फरवरी 2010 के बाद के निचले स्तर 1077 डॉलर प्रति औंस से कुछ ही ऊपर है। इस स्तर पर यह पिछले सप्ताह रहा था। अमेरिकी सोना वायदा भी 7.60 डॉलर लुढ़ककर 1080.80 डॉलर प्रति औंस रहा।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में आर्थिक वृद्धि दर के उम्मीद से बेहतर आंकड़े आने के कारण ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की संभावना बढ़ी है। इससे पीली धातु पर दबाव पड़ा है।
 
गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार साल की दूसरी तिमाही में अमेरिकी का सकल घरेलू उत्पाद 2.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि पहली तिमाही में यह दर 0.6 प्रतिशत रही थी। लंदन में चांदी हाजिर 0.14 डॉलर फिसलकर 14.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
वैश्विक दबाव में स्थानीय बाजार में भी सोना स्टैंडर्ड 40 रुपए उतरकर 25,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद एक बार फिर यह 4 साल के निचले स्तर पर आ गया है। 
 
गत 24 जुलाई को भी यह 25,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया, वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी मजबूती से 22,200 रुपए पर टिकी रही।
 
चांदी हाजिर में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। यह 50 रुपए लुढ़ककर 34,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही वहीं चांदी वायदा 30 रुपए चढ़कर 33,815 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली पिछले दिवस के 48 हजार और 49 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के कारण दोनों कीमती धातुओं में उतार देखा जा रहा है। उनका कहना है कि वैश्विक स्तर पर जो रुख है, आने वाले कुछ दिनों में सोना और गिरकर 25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ सकता है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi