Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए गूगल के नए लोगो में क्या है खास...

हमें फॉलो करें जानिए गूगल के नए लोगो में क्या है खास...
, बुधवार, 2 सितम्बर 2015 (11:51 IST)
नई दिल्ली। लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने व्यावसायिक स्तर पर बड़े बदलाव के तहत मंगलवार को अपना नया लोगो जारी कर दिया।
 
नए लोगो में गूगल के अक्षरों के रंग पहले जैसे ही रखे गए हैं लेकिन उनके डिजाइन में बदलाव किया गया है। गूगल शब्द पर  क्लिक करते ही वह चार विभिन्न रंगों में दिखाई देता है।
 
गूगल के नए प्रतीक चिह्न के लिए जो डूडल बनाया है उस पर क्लिक करते ही पुराने प्रतीक चिह्न को मिटाते हुए एक हाथ दिखाई देता है। इसके साथ ही नया लोगो उभर कर आता है और इसके बाद गूगल का पहला अक्षर जी चार विभिन्न रंगों में चक्रकार घूमता दिखाई पड़ता है। 
 
वर्ष 1998 में गूगल की शुरुआत के बाद से कंपनी ने अपने 'लोगो' में पांचवी बार बदलाव किया है जो इस बात का प्रतीक है कि कंपनी नवाचार में किस कदर यकीन रखती है।
 
कंपनी के अनुसार इंटरनेट के सर्च पेज पर गूगल का नया प्रतीक चिह्न कल से देखा जा रहा है। जल्दी ही यह कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी दिखाई देगा। कंपनी का यह नया चिह्न उसकी ओर से नई होल्डिंग कंपनी 'अल्फाबेट' के गठन के महज तीन सप्ताह बाद ही तैयार कर दिया गया है।
 
कंपनी का मानना है कि लोगों के बीच लोकप्रियता बनाये रखने के लिए इस तरह के बदलाव हमेशा जरूरी होते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi