Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत आने से क्यों डर रही है जापानी कंपनियां...

हमें फॉलो करें भारत आने से क्यों डर रही है जापानी कंपनियां...
टोक्यो , बुधवार, 10 सितम्बर 2014 (14:18 IST)
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया जापान यात्रा के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और मोदी के बीच मित्रता गहराने के बावजूद जापानी कंपनियां भारत में कारोबार को लेकर आशंकित हैं।
 
हाल ही में मोदी ने अपनी 5 दिन की जापान यात्रा क्योतो से शुरू की और इस यात्रा के दौरान जापान ने अगले 5 साल के दौरान भारत में 34 अरब डॉलर खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई।
 
जापानी कंपनियां भारत में मौजूद अपार संभावनाओं और सस्ते श्रम बल की उपलब्धता को लेकर आशावान हैं, लेकिन वे जानती हैं कि भारत में संभावित समस्याएं हैं।
 
दाइवा इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च में एशियाई आर्थिक अनुसंधान के प्रमुख तकाशी कोदामा ने कहा कि भारत का बहुत कमजोर ढांचा वहां विनिर्माण और परिवहन लागत बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि जब तक आप उसे दुरुस्त नहीं करते, निवेश को लेकर विश्व से उम्मीद लगाई जा रही है, वह पूरी नहीं हो सकती। 
 
उन्होंने कहा कि खस्ताहाल सड़कों, सुस्त रेलवे और अन्य कमजोर ढांचागत सुविधाओं के अलावा जटिल स्थानीय नियम-कानून हैं जिनकी वजह से चीन से इतर दूसरी जगह अपना कारखाना लगाने की संभावना तलाश रही बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत में निवेश से कतरा रही हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi