Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Price Today: 20 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें Petrol Price Today: 20 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
, गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (09:28 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच आज गुरुवार को लगातार 21वें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के भाव को स्थिर रखा।
 
तेल उत्पादक देशों द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के बाद भारत और अमेरिका ने अपने रणनीतिक भंडार से कच्चे तेल को जारी करने की घोषणा की है। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया से भी रणनीतिक भंडार से तेल जारी करने की अपील की गई है। भारत 50 लाख बैरल तेल जारी करेगा। भारत का रणनीतिक तेल भंडार 3.8 करोड़ बैरल का है और यह देश के पूर्वी एवं दक्षिण तट पर स्थित है। इस घोषणा के बाद तेल की कीमतों पर कुछ दबाव दिखा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमतें लगभग स्थिर रही है।
 
केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए तथा 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आई थी। इसके बाद उत्तरप्रदेश व कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आई है।
 
तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक के उत्पादन में फिर से बदलाव के संकेत दिए जाने के बाद से कच्चे तेल में बढोतरी हो रही है। गुरुवार को सिंगापुर में ब्रेट क्रूड 0.18 प्रतिशत बढ़कर 82.40 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.01 प्रतिशत चढ़कर 78.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। घरेलू बाजार में 21वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर पर टिके रहे।
 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 व डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 व डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 व डीजल 91.43 तथा कोलकाता में पेट्रोल 104.67 व डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘टाइगर स्टेट’ मध्यप्रदेश बाघों की मौत में नंबर-1, सुरक्षा वाले सैटेलाइट और रेडियो कॉलर बने शिकारियों के 'टूलकिट'!