Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए कितने बढ़े दाम...

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, जानिए कितने बढ़े दाम...
, रविवार, 17 अक्टूबर 2021 (07:33 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को भी दोनों ईंधनों के दाम में प्रति लीटर 35-35 पैसे बढ़ गए। अक्टूबर के 17 दिन में से 14 दिन तेल कंपनियों ने इन दोनों ईंधनों को दाम बढ़ाए गए हैं। इस माह पेट्रोल जहां 4.20 रुपए महंगा हुआ है, तो डीजल के दाम भी 4.70 रुपए बढ़ गए।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल के दाम बढ़कर 105.84 रुपए प्रति लीटर हो गए ज‍बकि डीजल की कीमत भी 94.57 प्रति लीटर हो गई। 4 महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल मुंबई में हैं। यहां इसके दाम 111.77 रुपए प्रति लीटर है। देश की आर्थिक राजधानी में डीजल 102.52 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
 
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 103.01 और 106.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल की कीमत भी बढ़कर 98.92 और 97.68 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 114.45 प्रति लीटर है वहीं डीजल 103.78 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती है। हर शहर में दोनों ईंधनों के दाम अलग अलग होते हैं। पिछले 15 महीने में पेट्रोल डीजल के दाम 35 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'नेताजी और पटेल के योगदान को वर्षों तक मान्यता नहीं दी गई', अमित शाह का बयान