Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जियो ने 'प्राइम' पेशकश में और लाभ जोड़े

हमें फॉलो करें जियो ने 'प्राइम' पेशकश में और लाभ जोड़े
, शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (21:55 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ‘प्राइम’ सदस्यों के लिए पेशकश के तहत दिए जा रहे लाभ बढ़ाए हैं। कंपनी का कहना है कि जो प्राइम सदस्य 303 रुपए का रिचार्ज करेंगे उन्हें पांच जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
कंपनी के बयान के अनुसार, यह डेटा प्लान के तहत 28 जीबी से अतिरिक्त होगा। कंपनी के प्राइम सदस्य को 99 रुपए के एकमुश्त सालाना शुल्क के बाद 303 रुपए प्रति महीने के प्लान में 28 जीबी डेटा मिलेगा। इसमें एक दिन में अधिकतम एक जीबी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकेगा और उसके बाद स्पीड धीमी हो जाएगी।
 
प्राइम सदस्यता के लिए 31 मार्च तक नामांकन किया जा सकता है। इसी तरह कंपनी ने 499 रुपए का रिचार्ज करवाने वालों को 10 जीबी अतिरिक्त डेटा देने की घोषणा की है। इस प्लान में 56 जीबी डेटा 28 दिन के लिए दिया जा रहा है। अतिरक्त डेटा पूल केवल पहले महीने के लिए होगा। कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए जियो 'प्राइम मेंबरशिप कार्यक्रम' चला रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एटलेटिको के फर्नांडो टोरेस को सिर में लगी चोट, हालत स्थिर