Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिलायंस पॉवर का मुनाफा 12.5 प्रतिशत बढ़ा

हमें फॉलो करें रिलायंस पॉवर का मुनाफा 12.5 प्रतिशत बढ़ा
, सोमवार, 12 सितम्बर 2016 (17:34 IST)
मुंबई। अनिल अंबानी नीत रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस पॉवर को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में समग्र आधार पर 340.49 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 302.64 करोड़ रुपए के शुद्ध मुनाफे से 12.51 प्रतिशत अधिक है।
 
मुनाफे में बढ़ोतरी मुख्य रूप से कर के मद में किए गए भुगतान तथा खर्च में कमी के कारण हुई है। 
 
कंपनी ने सोमवार को यहां निदेशक मंडल की बैठक के बाद बताया कि आलोच्य अवधि में उसका समग्र राजस्व 0.62 प्रतिशत घटकर 2,748.37 करोड़ रुपए रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसकी कुल आमदनी 2,765.39 करोड़ रुपए रही है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशी के साथ बोर्ड को संदीप पाटिल ने कहा 'अलविदा'