Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 200 रुपए लुढ़का, चांदी 250 रुपए सस्ती

हमें फॉलो करें सोना 200 रुपए लुढ़का, चांदी 250 रुपए सस्ती
नई दिल्ली , बुधवार, 7 दिसंबर 2016 (15:49 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपए फिसलकर 10 माह के निचले स्तर 28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।  औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी भी 250 रुपए लुढ़ककर 40,850 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सोना गत 09 फरवरी  के बाद पहली बार इतना सस्ता हुआ है।
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर बुधवार को 2.2  डॉलर चढ़कर 1,172.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.30  डॉलर की तेजी के साथ 1,171.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। लंदन में चांदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 16.72 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, आयकर विभाग विभाग द्वारा 130 करोड़ रुपए की नकदी और जेवरात जब्त किए जाने की खबर से स्थानीय निवेशकों के बीच नकारात्मक धारणा बनी है, जिसका दबाव पीली धातु पर पड़ा है। जेवराती मांग घटने का असर भी सोने पर पड़ा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान! बैंक में मत तोड़ना कतार, नहीं तो...