Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया भर से भारत में आएंगी नौकरियां

हमें फॉलो करें दुनिया भर से भारत में आएंगी नौकरियां
नई दिल्ली। पेप्सिको इंडिया के प्रमुख डी. शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक कंपनियां आने वाले वर्षों में सबसे अधिक नियुक्तियां भारत से करेंगी, लेकिन भर्ती के लिहाज से जापान के बाद यह सबसे कठिन जगह होगी।

पेप्सिको इंडिया के चेयरमैन व सीईओ शिवकुमार ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक नियुक्तियां भारत से होंगी और नियुक्ति के लिहाज से यह जापान के बाद दूसरा सबसे कठिन बाजार होगा। इसके अलावा आने वाले वर्षों में भर्ती करने वाली कंपनियां उम्मीदवारों की क्षमता का आकलन उनकी उत्सुकता, दूरदर्शिता और दृढ़-संकल्प के जरिए करेंगी।

शिवकुमार ने यह भी संकेत दिया कि वैश्विक कंपनियां तेजी से अपने मुख्यालय उभरते बाजारों में ले जाएंगी। उन्होंने यहां आइमा नेशनल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) समिट में कहा कि अधिक संख्या में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालय ब्रिक व उभरते देशों में होंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi