Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

12 साल के विद्यार्थी ने 12 घंटे में जुबानी कुरान सुनाई

हमें फॉलो करें 12 साल के विद्यार्थी ने 12 घंटे में जुबानी कुरान सुनाई
भोपाल , शुक्रवार, 6 जुलाई 2012 (15:35 IST)
FILE
महाराष्ट्र के अहमदनगर से यहां पर पढ़ाई करने आए एक बारह साल के विद्यार्थी ने 12 घंटे में जुबानी पूरी कुरान सुनाकर एक तरह का रिकॉर्ड बनाया है।

यह विद्यार्थी जिसका नाम हाफि़ज मोहम्मद ज़बीहुल्लाह है और वह यहां पर दारुल उलूम ताजुल ‍मस्जिद में पढ़ रहा है। उसने दारुल उलूम के मुखिया पीर सईद साहब, मौलाना एहसान खान नदवी और अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में कुरान को जुबानी सुनाया।

ज़बीहुल्लाह को पूरी कुरान याद करने के लिए करीब आठ महीने का समय लगा और उसने जब कल उसे सुनाया तो इस पवित्र किताब की तरफ एक बार भी नहीं देखा। उसने जुबानी कुरान सुनाना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू किया और रात आठ बजे उसका काम खत्म हो गया।

उनको दारुल उलूम और शिक्षकों की ओर से इसके बाद तोहफों से भी नवाजा गया और दारुल उलूम और अखिल भारतीय इस्लामी त्योहार कमेटी ने उसे जीवन में और अच्छे से सफल होने की बधाई दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi