Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान जैसे लोग ही बदल रहे हैं दुनिया

हमें फॉलो करें सलमान जैसे लोग ही बदल रहे हैं दुनिया
, शुक्रवार, 4 दिसंबर 2015 (14:46 IST)
वेबदुनिया डेस्क 
 
जहां चाह, वहां राह। यह बात बुलंद हौसले रखने वालों ने कई बार साबित की है। सलमान खान ने भी अपनी दूर की सोच से शिक्षा के बंधनों को ऐसे तोड़ा कि अब दुनिया भर के छात्र उनके ट्यूटोरियल प्रोग्राम का निशुल्क लाभ ले रहे हैं। 
हम बात कर रहे हैं खान एकेडमी के संस्थापक सलमान खान की, जिन्होंने लाखों रुपयों की नौकरी छोड़कर ऑनलाइन ट्यूटोरियल बनाया और लाखों छात्रों को सोचने का नया नजरिया दिया।  
 
सलमान खान एक ऑनलाइन एकेडमी चलाते हैं जिससे करीब दो करोड़ लोगों को ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स के जरिये गणित की शिक्षा दी जा रही है। सलमान जल्दी ही इस एकेडमी के ट्यूटोरियल्स हिंदी में भी शुरू होने जा रहे हैं। 
 
खान एकेडमी एक नॉन-प्रोफिट शिक्षा देने वाली संस्था है जिसकी स्थापना सलमान खान ने 2006 में की थी। इसके पीछे उद्देश्य हर किसी को कहीं भी मुफ्त में विश्व स्तर की शिक्षा मुहिया करवाना था। संस्था छोटे-छोटे लेक्चर तैयार करती है और यूट्यूब वीडियों के रूप में सभी को निशुल्क उपल्बध कराती है। इसके अलावा संस्था की वेबसाइट पर प्रेक्टिस एक्ससाइज और शिक्षकों के लिए ट्रिक्स भी उपलब्ध हैं। विश्व के किसी भी कोने में ये सभी लेक्चर और अन्य सामग्री बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध हैं।  
 
कौन हैं सलमान खान : इस संस्था के फाउंडर सलमान खान का जन्म युनाइटेड स्टेट्स के लुसियाना प्रांत में हुआ था। वे बांग्लादेशी और भारतीय मूल के माता-पिता के की संतान हैं।  मैसाचुसेट्स से गणित, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर सांइस की डिग्री लेने के बाद उन्होंने हार्वड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया। सलमान खान की शिक्षा विश्व के दो सबसे बेहतरीन कॉलेजों में हुई। 
 
कैसे हुई खान ट्यूटोरियल की शुरुआत : सलमान खान ने ट्यूटोरियल्स देने की शुरुआत अपनी कजिन नादिया के साथ की जो याहू डूडल नोटपैड की सहायता से पढ़ रही थी। सलमान के अन्य रिश्तेदार और दोस्त भी उनसे पढ़ने की इच्छा जताने लगे। उन्होंने फैसला किया कि वह इन्हें यूट्यूब पर डाल देंगे। उनके ट्यूटोरियल्स इतने पसंद किए जाने लगे कि फायनेंस में अपनी नौकरी छोड़ वह पूरी तरह से इस काम में जुट गए और खान एकेडमी की स्थापना की। 
 
सलमान के यह ट्यूटोरियल्स सभी को मुफ्त उपलब्ध हैं यहीं वजह है कि खान एकेडमी डोनेशन की सहायता से चलती है। खास बात यह है कि इस एकेडमी की सफलता और क्षमता को देखते हुए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, ब्रॉड फाउंडेशन, गूगल, ओसुलिवन फाउंडेशन, स्कोल फाउंडेशन और अन्य संस्थाओं ने इसे सपोर्ट देना शुरू कर दिया है। गूगल ने इस संस्था को अधिक कोर्स बनाने और उन्हें अधिक भाषाओं में उपलब्ध कराने की अपील की है। 
 
खान एकेडमी का सफर : जहां शुरुआती दौर में ट्यूटोरियल्स सिर्फ गणित पर आधारित थे, डोनेशन मिलने के बाद इतिहास, चिकित्सा, फायनेंस, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, अमेरिकन सिविक्स, एस्ट्रोनोमी, अर्थशास्त्र, संगीत, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और कंप्यूटर साइंस पर भी ट्यूटोरियल्स उपलब्ध कराए गए हैं। खान एकेडमी की खासियतों में एक वीडियों लाइब्रेरी शामिल है जिसमें 6,500 से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं जिनमें कई विषयों के ट्यूटोरियल्स उपलब्ध हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi