Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक दौरा रद्द होना बड़ा झटका-रमीज राजा

हमें फॉलो करें पाक दौरा रद्द होना बड़ा झटका-रमीज राजा
लाहौर (वार्ता) , शनिवार, 20 दिसंबर 2008 (18:02 IST)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि भारत द्वारा अपना पाकिस्तान दौरा रद्द करना एक बड़ा झटका है और यह दोनों देशों के लिए नुकसानदेह है।

रमीज ने कहा कि भारत का अगले वर्ष के शुरू में होने वाला पाकिस्तान दौरा रद्द होना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह केवल पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लिए भी नुकसानदेह है, क्योंकि दोनों देशों में क्रिकेट को धर्म माना जाता है।

उन्होंने कहा समय बड़ा बलवान होता है। पाकिस्तान को भारत को थोड़ा समय देना चाहिए। समय के साथ दोनों देशों के बीच संबंध ठीक होंगे और जल्दी ही क्रिकेट फिर से शुरू हो जाएगा। पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के खिलाड़ी जल्दी ही क्रिकेट के मैदान पर नजर आएँगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि भारत खेल में राजनीति नहीं लाएगा, लेकिन मैं ये उम्मीद कर सकता हूँ कि दोनों देश जल्दी ही क्रिकेट खेलना शुरू करेंगे।

पाकिस्तान के खेलमंत्री अफताब हुसैन शाह जिलानी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए, क्योंकि यहाँ क्रिकेट के लिए अच्छा माहौल है। उन्होंने कहा कि खेल में राजनीति नहीं करना चाहिए। दोनों देश खेल गतिविधियों के द्वारा तनाव कम कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi