Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंग्लैंड नम्बर वन, भारत तीसरे स्थान पर

हमें फॉलो करें इंग्लैंड नम्बर वन, भारत तीसरे स्थान पर
लंदन , मंगलवार, 23 अगस्त 2011 (02:00 IST)
इंग्लैंड भारत से 4-0 से सिरीज जीतने के बाद आधिकारिक रूप से टेस्ट रैंकिंग में नम्बर वन बन गया जबकि अपना ताज पहले ही गंवा चुका भारत आखिरी मैच हारने के साथ तीसरे स्थान पर फिसल गया।

इंग्लैंड 125 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में चोटी पर है। उसे नम्बर वन ताज तो 3-0 की बढ़त बनाने के साथ ही हासिल हो गया था।

दक्षिण अफ्रीका 118 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि भारत उससे एक स्थान पीछे (117 अंक के साथ) तीसरे पोजीशन पर है। श्रीलंका (108) चौथे और ऑस्ट्रेलिया (100) पांचवे स्थान पर है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi