Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जैक कैलिस के सामने अंतिम टेस्ट में हैं ये चुनौतियां

हमें फॉलो करें जैक कैलिस के सामने अंतिम टेस्ट में हैं ये चुनौतियां
, शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013 (11:58 IST)
क्रिकेट की दुनिया में दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस का नाम ऑलटाइम बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक के तौर पर लिया जाता है। डरबन में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पूर्व जैक कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर दिया। बॉक्सिंग टेस्ट (डरबन में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच) कैलिस का आखिरी टेस्ट मैच है

FILE
टेस्ट से दूर जाते-जाते कैलिस निश्चित ही कुछ रिकॉर्ड अपनी झोली में डालना चाहेंगे। रिकॉर्ड भी ऐसे जिनका पूर्व टेस्ट दिग्गजों से नाता रहा है। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और 'द वॉल' के नाम से फेमस राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड्स तोड़ने की लालसा कैलिस के मन में होगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक शतक और 50 रन से अधिक की सर्वाधिक पारियों के तीन महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 25 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 1741 रन बनाए हैं। इस दौरान तेंदुलकर ने सात टेस्ट शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। यही नहीं, तेंदुलकर ने दोनों देशों के बल्लेबाजों में सर्वाधिक 12 बार 50 या इससे अधिक रन की पारियां (सात शतक और पांच अर्धशतक) खेली हैं।

दूसरी ओर कैलिस ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 1619 रन बनाए हैं। कालिस को तेंदुलकर की बराबरी करने के लिए केवल 122 रन की जरुरत है। शतकों के मामले में कैलिस के नाम पर छह शतक दर्ज हैं, यानी एक शतक लगाते ही वह तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। कैलिस 11 बार 50 या इससे अधिक रन की पारियां (भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में) खेल चुके हैं, यहां भी सचिन से मात्र एक कदम पीछे।

रन बनाने में टॉप पर पहुंचने की चुनौती। अगले पन्ने पर।


आखिरी मैच में तोड़ पाएंगे द्रविड़ का रिकॉर्ड? अपने आखिरी टेस्ट मैच में कैलिस जरूर चाहेंगे कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे क्रम पर पहुंच जाएं। कालिस (13174 रन) अभी इस सूची में चौथे क्रम पर हैं। पहले क्रम पर भारत के सचिन तेंडुलकर (15921) हैं जबकि दूसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378) हैं। तीसरा स्थान भारत के राहुल द्रविड़ (13288) के पास है।

लगाएंगे 100 टेस्ट छक्के? कैलिस इस सीरीज में टेस्ट मैचों में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन सकते हैं। कैलिस ने अब तक 97 छक्के लगाए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। भारत के वीरेंद्र सहवाग 91 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। (एजेंसियां)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi