Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेंदुलकर को मिला सरदार सिंह का चैलेंज , नहीं स्वीकारा!

हमें फॉलो करें तेंदुलकर को मिला सरदार सिंह का चैलेंज
, नहीं स्वीकारा!
नई दिल्ली , सोमवार, 25 अगस्त 2014 (19:01 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम कप्तान सरदारसिंह ने शुक्रवार को एएलएस आइस बकेट चैलेंज लिया। उन्होंने इसके लिए अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और हॉलैंड के पूर्व कप्तान टेयून डि नूएर को चैलेंज दिया है।

सरदार ने मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में ये चैलेंज पूरा किया। भारतीय टीम इंचियोन एशियाई खेलों से पहले यहां ट्रेनिंग में जुटी है। आइस बकेट चैलेंज एएलएस (मस्तिष्क संबंधित बीमारी) के लिए जागरुक करने और इसके लिए फंड इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने यह चैलेंज अभी तक स्वीकार नहीं किया है।

सरदार सिंह ने जिन तीन दिग्गज हस्तियों को ये चैलेंज दिया है, अगर वे इसे पूरा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें एएलएस एसोसिएशन को डोनेशन मनी देनी होगी। सरदार ने हॉलैंड हॉकी टीम के गोलकीपर जाप स्कोटमैन द्वारा दिया गया चैलेंज स्वीकार किया।

सरदार के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी इस चुनौती को लिया और इसे पूरा किया। हॉकी टीम ने फिर भारतीय क्रिकेट टीम, भारतीय महिला हॉकी टीम और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष हॉकी टीम को इस चैलेंज के लिए नामांकित किया। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi