Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी के लिए पहुँचे वेलेंटाइन कार्ड

हमें फॉलो करें धोनी के लिए पहुँचे वेलेंटाइन कार्ड
राँची (भाषा) , शनिवार, 14 फ़रवरी 2009 (10:54 IST)
लड़कियों के एक समूह ने वेलेंटाइन दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के लिए उनके आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को वेलेंटाइन कार्ड और गुलाब सौंपे।

प्रत्येक लड़की के हाथ में गुलाब, धोनी का फोटो, वेलेंटाइन कार्ड और मिठाई का डिब्बा था। उन्होंने इसे एक सुरक्षाकर्मी को सौंपा और इसे क्रिकेटर के परिजनों तक पहुँचाने का आग्रह किया।

धोनी फैन क्लब के अध्यक्ष जितेंद्रसिंह ने कहा कि धोनी फैन क्लब ने कार्ड छपवाए। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन दिवस की पूर्व संध्या पर लड़कियों का चयन क्लब ने किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi