Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी ने बनाया इंग्लैंड के खिलाफ कैच का अर्धशतक

हमें फॉलो करें धोनी ने बनाया इंग्लैंड के खिलाफ कैच का अर्धशतक
लंदन , शुक्रवार, 18 जुलाई 2014 (20:31 IST)
FILE
लंदन। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को यहां एलिस्टेयर कुक का कैच लेकर इंग्लैंड के खिलाफ कैच का अर्धशतक पूरा किया। किसी एक देश के खिलाफ 50 या इससे अधिक कैच लेने वाले वह पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

अपना 85वां टेस्ट मैच खेल रहे धोनी ने इसके बाद सैम रोबसन का कैच लपककर भारत और इंग्लैंड के बीच विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक शिकार करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

धोनी का यह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 55वां शिकार था। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर एलन नाट का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 54 शिकार किए थे। इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने रोबसन का विकेट गिरने तक 51 कैच और चार स्टंप आउट किए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रोडनी मार्श (141 कैच) के नाम पर है। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के इयान हीली (123) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (103) का नंबर आता है।

धोनी के नाम पर अब कुल 268 शिकार दर्ज हो गए हैं जिसमें 231 कैच और 37 स्टंप शामिल हैं। इंग्लैंड के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 43 कैच लिए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi