Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्लेमिंग ने किया धोनी का समर्थन

टेस्ट कप्तान का सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताया

हमें फॉलो करें फ्लेमिंग ने किया धोनी का समर्थन
मुंबई , सोमवार, 25 अगस्त 2014 (20:47 IST)
FILE
मुंबई। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने शुक्रवार को आलोचनाओं से घिरे महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए उन्हें टेस्ट में भारत की अगुवाई करने के लिए अब भी सर्वश्रेष्ठ विकल्प करार दिया, भले ही इंग्लैंड में टीम को टेस्ट श्रृंखला में 1-3 की करारी शिकस्त का मुंह देखना पड़ा।

फ्लेमिंग ने कहा कि टीम में हो रही समस्याओं का निदान किए बिना बदलाव करना बेकार है। धोनी की अगुवाई वाली आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को कोचिंग देने वाले फ्लेमिंग का मानना था कि इस क्रिकेटर के अलावा कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं दिखता।

उन्होंने यहां ‘न्यूजीलैंड एजुकेशन’ के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, यह कहना ठीक है कि कप्तान को हटा दिया जाना चाहिए, लेकिन अगर आप समस्याओं का निदान किए बिना उन्हें किसी और को सौंप रहे हों तो आप समस्या का महज ऊपर ही ऊपर समाधान कर रहे हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, लेकिन आप कितनी दूर तक इसके साथ चल सकते हो, यह बोर्ड का फैसला होगा। यह निर्भर करता है कि आगामी योजना क्या है? उत्तराधिकारी की दौड़ में कौन है और कौन धोनी पर दबाव डाल रहा है?

फ्लेमिंग ने कहा, वह (धोनी) अब भी इस काम के लिए सही व्यक्ति हो सकता है, लेकिन इसके बिना और इसके साथ भी कुछ बदलावों की जरूरत हो सकती है। भावनात्मक तौर पर उसे जाने से कहने से पहले इन सवालों का जवाब मिलना जरूरी है।

कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मिली करारी शिकस्त के लिए धोनी की कप्तानी की आलोचना की है। फ्लेमिंग ने सहमति जताई कि इस लचर परिणाम के बाद यह विकेटकीपर बल्लेबाज दबाव में था।

41 वर्षीय ने कहा, टीम के कप्तान के रूप में, उन्‍हें दबाव में होना होगा। अचानक से नाटकीय परिवर्तन (टीम ने 1-0 से बढ़त बनाने के बाद अंतिम तीन विकेट गंवा दिए) से ये सवाल जरूर उठते हैं। बल्ले से उनकी फार्म अच्छी थी, लेकिन जब श्रृंखला हारते हैं तो कप्तान पर हमेशा सवाल उठते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi