Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत पर जीत एशेज जैसी

हमें फॉलो करें भारत पर जीत एशेज जैसी
लंदन , बुधवार, 24 अगस्त 2011 (11:48 IST)
इंग्लैंड टीम के कोच एंडी फ्लॉवर ने भारत के 4-0 से सफाए की तुलना 2009 की एशेज जीत से की है। वर्ष 2009 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज में 2-1 से हराया था।

इस प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों की सराहना करते हुए फ्लॉवर ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से यह मुकाम हासिल किया। यह जीत मुझे 2009 की एशेज की याद दिलाती है। इस समय वैसा ही माहौल दिखाई दे रहा है जो 2009 में था।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह यादगार क्षण है। हालाँकि एशेज का अपना एक अलग महत्व है क्योंकि इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक इस सिरीज को सर्वोच्च मानते हैं, लेकिन भारत के खिलाफ खेलना 4-0 से जीतना और नंबर वन बनना एक अलग अहसास देता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi