Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महेन्द्र सिंह धोनी को डॉक्टरेट की डिग्री

हमें फॉलो करें महेन्द्र सिंह धोनी को डॉक्टरेट की डिग्री
लंदन , गुरुवार, 25 अगस्त 2011 (21:39 IST)
FILE
इंग्लैंड का दौरा मैदान पर भले ही उनके लिए बुरे सपने के जैसा रहा हो लेकिन भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिये खुशी की बात यह है कि एक यूनिवर्सिटी ने यहां उन्हें डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद डिग्री देने का फैसला किया है।

लीसेस्टर की डि मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी 29 अगस्त को धोनी को यह डिग्री देगी। इससे पहले भारत को लीसेस्टरशायर के खिलाफ एक दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है।

इस फैसले का स्वागत करते हुए लीसेस्टर ईस्ट से लेबर पार्टी के सांसद कीथ वाज ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि डि मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी ने विश्व कप विजेता टीम के कप्तान को मानद डिग्री देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा मैं यूनिवर्सिटी को इसके लिए बधाई देता हूं। उसने विश्व स्तरीय कप्तान का चयन किया है। इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में भारत को 4-0 से पराजय झेलनी पड़ी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi