Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैदान पर जल्द लौटेंगे मेंडिस-मैनेजर

हमें फॉलो करें मैदान पर जल्द लौटेंगे मेंडिस-मैनेजर
नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 5 मार्च 2009 (01:34 IST)
लाहौर में आतंकवादी हमले में घायल श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस की चोट गंभीर नहीं है और वे कुछ ही हफ्तों में मैदान पर लौटेंगे। उनके मैनेजर ने यह जानकारी दी।

मेंडिस के मैनेजर रोशन ने बताया अजंता की गर्दन और कपाल पर छर्रे से चोट लगी है, लेकिन वे ठीक हैं और चोट गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा उनके लौटने के बाद मैंने उनसे बात की। वे परिवार के साथ हैं और आराम कर रहे हैं।

यह पूछने पर कि क्या हमले से अभी तक वे दहशत में हैं, उन्होंने कहा निश्चित तौर पर। इन सभी खिलाड़ियों ने मौत को सामने देखा है। उस सदमे से निकलने में वक्त तो लगेगा ही।

श्रीलंका के रहस्यमयी स्पिन गेंदबाज मेंडिस भी उस बस में सवार थे, जिस पर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के पास कल आतंकवादी हमला हुआ था। उस समय श्रीलंकाई टीम दूसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के लिए स्टेडियम जा रही थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi