Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोड मार्श बने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता

हमें फॉलो करें रोड मार्श बने ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता
सिडनी , शुक्रवार, 2 मई 2014 (17:38 IST)
FILE
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हो रहे व्यापक बदलावों के बीच पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रोड मार्श को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है जबकि मार्क वा और ट्रेवर होंस को भी चयनकर्ता पैनल का हिस्सा बनाया गया है।

सीए ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। सीए के निदेशक मंडल ने मार्श को पूर्व चयनकर्ता प्रमुख जॉन इनवेरारटी की जगह यह पद दिया है। 70 वर्षीय इनवेरारटी ढाई वर्ष के अपने कार्यकाल के बाद अपने पद से हट गए थे।

सीए ने कहा कि मार्श को ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता दल का प्रमुख बनाया गया है जिसमें राष्ट्रीय टीम के कोच डैरेन लेहमैन, पूर्व टेस्ट और वनडे खिलाड़ी मार्क वा, पूर्व मुख्य चयनकर्ता होंस शामिल हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने भी मार्श की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि मार्श को अच्छी जानकारी और अनुभव है और 3 वर्ष के कार्यकाल में उन्हें पैनल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi