Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहित शर्मा के दोहरे शतक की खास बातें

हमें फॉलो करें रोहित शर्मा के दोहरे शतक की खास बातें
, गुरुवार, 13 नवंबर 2014 (18:16 IST)
वेबदुनिया डेस्क


रोहित शर्मा ने 377 दिन के अंतराल में वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगाकर बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। कोलकाता वन-डे में श्रीलंका के गेंदबाजों को धुनते हुए रोहित ने 264 रनों की पारी खेली। इस पारी से पहले वे पिछले साल 2 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। अब तक वनडे क्रिकेट में चार दोहरे शतक लगे हैं जिसमें से दो रोहित शर्मा के हैं। वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर भी यह कारनामा कर चुके हैं। वन-डे में सभी दोहरे शतक भारत में बने हैं और भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं।

यहां हम पेश कर रहे हैं रोहित के दोहरे शतक की कुछ ऐसी बातें जो आप अवश्य जानना चाहेंगे।

1. कोलकाता वनडे में रोहित ने अपने पहले 50 रन बनाने 72 गेंदों का सामना किया। दूसरे 50 रन बनाने के लिए रोहित ने 28 गेंदों का सामना किया। तीसरे 50 रन के लिए 25 गेंदों का सामना किया। इसी तरह चौथे 50 रन के लिए उन्होंने 26 गेंदों का सामना किया। रोहित ने अपने पांचवें 50 रन यानी 200 से 250 तक के स्कोर तक  पहुंचने के लिए केवल 15 गेंदों का सामना किया।


2. रोहित ने वन-डे क्रिकेट की किसी पारी में सबसे अधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपनी पारी में कुल 33 चौके लगाए। पिछला रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इन्दौर में 25 चौके लगाए थे। वैसे किसी पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम पर है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरू में अपनी 209 रनों की पारी में 16 छक्के लगाए थे।

3. रोहित शर्मा ने 377 दिन के अंतराल में दो दोहरे शतक लगा दिए। रोहित ने अपना पिछला शतक भी दोहरे शतक के रूप में लगाया था।

4. एक संयोग है कि रोहित के पहले दोहरे शतक के दौरान भी गलतफहमी के कारण विराट कोहली रन आउट हुए थे और कोलकाता वन-डे में भी रोहित और कोहली के बीच गलतफहमी हुई और कोहली रन आउट हुए।

5. रोहित ने इस पारी में सबसे ज्यादा रन बाउंड्री से बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन के नाम था।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi