Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शायद धोनी के हाथों में दर्द है-निक्सन

हमें फॉलो करें शायद धोनी के हाथों में दर्द है-निक्सन
लीसेस्टर , सोमवार, 29 अगस्त 2011 (13:03 IST)
इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर पॉल निक्सन का मानना है कि भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में शायद दर्द है इसलिए इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे में विकेट के पीछे उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है।

निक्सन ने कहा कि ऐसा लगता है कि धोनी को हाथों में दर्द हो रहा है1 वह इसे जाहिर नहीं करते हैं लेकिन उनके हाथ चोटिल प्रतीत होते हैं अन्यथा वह काफी आक्रमण विकेटकीपर हैं और आसानी से कैच नहीं छोड़ते हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सिरीज में उन्होंने कई गलतियां की जो वह अकसर नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि हाथों में इस दर्द से छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय पर्याप्त विश्राम करना है लेकिन धोनी को पिछले काफी समय से विश्राम नहीं मिला है।

निक्सन ने कहा कि विश्राम किए बिना यह दर्द जाने वाला नहीं है। धोनी को कप्तान की जिम्मेदारी के कारण भी आराम नहीं मिल पा रहा है। कप्तान के तौर पर आपको दिन में 15 से 18 घंटे खेल को देने होते हैं और आप टीम में सबका ख्याल रखते हैं तथा खिलाडियों में सामंजस्य बनाए रखते हैं। धोनी सभी का ख्याल रखने के कारण अपना ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi