Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेंदुलकर, रोहित ने की अमोल मजूमदार की तारीफ

हमें फॉलो करें तेंदुलकर, रोहित ने की अमोल मजूमदार की तारीफ
नई दिल्ली , गुरुवार, 25 सितम्बर 2014 (22:55 IST)
नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक समय टीम के अपने साथी रहे मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज अमोल मजूमदार की टि्वटर पर जमकर तारीफ की। मजूमदार ने आज प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
 
तेंदुलकर ने अपने टि्वटर पेज पर लिखा, अमोल के जज्बे ने छाप छोड़ी और बल्लेबाजी से प्रभावित किया। आपको शुभकामनाएं और संन्यास लेने वाले क्रिकेटरों के क्लब में स्वागत।
 
पहली बार मजूमदार की कप्तानी में ही मुंबई की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले रोहित ने ट्वीट किया, मुंबई क्रिकेट के हीरो अमोल मजूमदार ने संन्यास ले लिया और पीछे छोड़ गए शानदार रिकॉर्ड। हमेशा अपना सब कुछ खेल के लिए झोंक कर खेले। सम्‍मान। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi