Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भुवी को 'ए' ग्रेड, युवी और गंभीर ग्रेड से बाहर

हमें फॉलो करें भुवी को 'ए' ग्रेड, युवी और गंभीर ग्रेड से बाहर
नई दिल्ली , सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (19:43 IST)
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रोन्नत कर 2014-15 सत्र के लिए ग्रेड 'ए' दे दिया है, जबकि युवराज सिंह और गौतम गंभीर को अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया।

बीसीसीआई ने भुवनेश्वर को उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम देते हुए पिछले वर्ष के ग्रेड 'बी' से प्रोनन्त कर ग्रेड 'ए' दे दिया है। वह ग्रेड ए में कतान महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना और रविचन्द्रन अश्विन के साथ जुड़ गए हैं। क्रिकेट से संन्यास ले चुके सचिन तेंदुलकर 'ए' ग्रेड से हटाए गए हैं।
 
मोहम्मद शमी, अम्बाती रायुडू और अजिंक्य रहाणे को ग्रेड 'सी' से प्रोन्नत कर ग्रेड 'बी' में जगह दी गई है जबकि गौतम गंभीर, युवराज सिंह, दिनेश कार्तिक और जयदेव उनादकात को ग्रेड सूची से हटा दिया।
 
विश्वकप के संभावितों से नजरअंदाज किए 2011 विश्व कप के 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' युवराज और धुरंधर ओपनर गंभीर के लिए बीसीसीआई का यह फैसला ताजा झटका है।
 
पिछले वर्ष कई खिलाड़ियों के पास अनुबंध नहीं थे लेकिन इस बार उन्हें ग्रेड 'सी' की सूची में रखा गया है। इनमें वरुण आरोन, स्टुअर्ट बिन्नी, पंकज सिंह धवल कुलकर्णी, परवेज रसूल, अक्षर पटेल, रोबिन उथप्पा, मनोज तिवारी, कर्ण शर्मा, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और लोकेश राहुल शामिल हैं।
 
प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा, मुरली विजय, शिखर धवन, उमेश यादव, चेतेश्वर पुजारा, रविन्द्र जडेजा और रोहित शर्मा को ग्रेड 'बी' में बरकरार रखा गया है। अमित मिश्रा, रिद्धिमान साहा, विनय कुमार और मोहित शर्मा को ग्रेड 'सी' में बरकरार रखा है।

बीसीसीआई ने सोमवार को जारी विग्यप्ति में कहा कि जिन खिलाड़ियों को अनुबंध नहीं दिए गए हैं लेकिन यदि वे इस सत्र में किसी एक प्रारूप में पदार्पण करते हैं तो उन्हें ग्रेड सी का अनुबंध दे दिया जाएगा। 
 
भारत के 2015 विश्व कप के 30 संभावितों में से जो खिलाड़ी अनुबंध सूची में जगह नहीं बना पाए हैं, वे बल्लेबाज मनीष पांडे और केदार जाधव तथा तेज गेंदबाज अशोक डिंडा हैं।
 
विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा को भी अनुबंध नहीं दिया गया है। ओझा को इस वर्ष इंग्लैंड दौरे के दौरान और आस्ट्रेलिया में मौजूदा सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम में साहा और धोनी के कवर के तौर पर बुलाया गया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi