Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्व कप के मैच अधिकारियों में सिर्फ एक भारतीय

हमें फॉलो करें विश्व कप के मैच अधिकारियों में सिर्फ एक भारतीय
नई दिल्ली , गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (17:25 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 14 फरवरी से होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप के लिए 4 विश्व कप विजेताओं सहित 25 मैच अधिकारियों में सिर्फ एक भारतीय अम्पायर रवि सुंदरम शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाला विश्व कप 14 फरवरी से 29 मार्च तक  चलेगा जिसमें 14 स्टेडियमों में कुल 49 मैच खेले जाएंगे।
 
विश्व कप के लिए चयनित किए गए 5 मैच रैफरियों में डेविड बून (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस ब्रॉड (इंग्लैंड),  जैफ क्रो (न्यूजीलैंड), रंजन मदुगले और रोशन महानामा (श्रीलंका) एलीट पैनल में शामिल हैं। 
 
वहीं अंपायरों के एलीट पैनल में अलीम डार (पाकिस्तान), बिली बोडेन (न्यूजीलैंड), ब्रूस ओक्सेनफोर्ड  (ऑस्ट्रेलिया), इआन गोल्ड (इंग्लैंड), कुमार धर्मसेना (श्रीलंका), मरायस इरसमस (दक्षिण अफ्रीका),  नाइजेल लांग (इंग्लैंड), पाल रिफेल (ऑस्ट्रेलिया), रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड), रिचर्ड कैटलबोरो (इंग्लैंड), राड टकर और स्टीव डेविड (ऑस्ट्रेलिया) के नाम शामिल हैं।
 
अंतरराष्ट्रीय पैनल से 8 अंपायर भी मैचों के संचालन में शामिल रहेंगे। इनमें जोहान क्लोएटे (दक्षिण  अफ्रीका), साइमन फ्राई (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस गैफेनी (न्यूजीलैंड), माइकल गाफ (इंग्लैंड), रेनमोर  मार्टिनेज (श्रीलंका), रुचिरा पल्लीयागुरु (श्रीलंका), रवि सुंदरम (भारत) और जोएल विल्सन  (वेस्टइंडीज) शामिल हैं।
 
इन मैच अधिकारियों में 4 विश्व कप विजेता भी शामिल हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून  (1987), श्रीलंका के कुमार धर्मसेना और रोशन महानामा (1996) और ऑस्ट्रेलिया के पाल  रिफेल (1999) विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य रह चुके हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi