Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेटी जीवा के साथ धोनी की फोटो वायरल

हमें फॉलो करें बेटी जीवा के साथ धोनी की फोटो वायरल
नई दिल्ली , रविवार, 22 नवंबर 2015 (18:49 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और खाली समय का पूरा आनंद ले रहे हैं।
 
बेटी जीवा के साथ धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसे खूब लाइक्स मिल रहे हैं। यह तस्‍वीर धोनी की पत्‍नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। धोनी और उनकी बेटी की फोटो काफी समय बाद सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।
 
धोनी की पत्‍नी साक्षी ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं और इससे पहले भी उन्होंने धोनी से संबंधित कई फोटो साझा की हैं। साक्षी ने बेटी और धोनी की फोटो शेयर करते हुये लिखा, 'पोजर्स डैडी एंड जीवा'।
 
आईपीएल-8 के दौरान भी धोनी और जीवा की कई फोटो सामने आई थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्वंटी-20 और वनडे सीरीज खत्म होने के बाद धोनी इन दिनों क्रिकेट में व्यस्त नहीं हैं। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi